इलाज के दौरान महिला की मौत पर हंगामा शव को बीच सड़क पर रखकर किया जाम
मोतिहारी, मई 26 -- केसरिया, निसं.। बिजधरी थाना क्षेत्र के लाला छपरा चौक पर एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद मंगलवार शाम परिजनों द्वारा जमकर हंगामा किया गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने नर्सिंग होम पहुंचकर जमकर बवाल किया और तोड़फोड़ भी की। घटना के बाद नर्सिंग होम के सभी कर्मी फरार हो गए। परिजनों ने शववाहन को नर्सिंग होम के सामने सड़क पर लगाकर सत्तरघाट सड़क मार्ग को कुछ देर के लिए जाम भी कर दिया। बिजधरी थानाध्यक्ष सीमा कुमारी व अन्य पुलिस बल पहुंच लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। मंगलवार की सुबह मनोहर छपरा निवासी सुभाष पंडित की पत्नी चंचल देवी (25) को पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती कराया गया था। महिला तीन माह की गर्भवती थी।परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक ने महिला को गर्भपात की दवा खिला दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.