इलाज के दौरान महिला की मौत, मायके पक्ष ने किया हंगामा
कन्नौज, जुलाई 21 -- छिबरामऊ, संवाददाता। पिछले कई दिनों से बीमार चल रही महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा किया। साथ ही अतिरिक्त दहेज की मांग करने तथा मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कस्बा सिकंदरपुर के मोहल्ला अंबेडकरनगर निवासी राहुल पुत्र समरपाल की पत्नी पूनम देवी पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी। परिजनों के मुताबिक उनका इलाज आगरा से चल रहा था, लेकिन वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस पर वह उन्हें घर ले आए। यहां महिला का हाथ गर्म देख कुछ संदेह हुआ। इस पर आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए दिलू नगला गांव स्थित सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां भी चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.