शाहजहांपुर, जनवरी 5 -- सिंधौली। क्षेत्र के गांव महासिर निवासी एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे महिला के भाई ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव महासिर निवासी 51 वर्षीय लक्ष्मी देवी पत्नी अरुण का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। ससुराल पक्ष का कहना है कि लक्ष्मी देवी लंबे समय से बीमार थीं और उनका उपचार निजी अस्पताल में कराया जा रहा था। शनिवार रात इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन देर रात शव को घर ले गए। रविवार सुबह मामले की जानकारी मिलने पर महिला के भाई सत्यप्रकाश निवासी गांव पचपेड़वा, थाना फरधान, जिला लखीमपुर ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि उसकी बहन को जहर देकर मार दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.