बरेली, जुलाई 16 -- इलाज के दौरान एक महिला की अस्पताल में मृत्यु हो गई। मायके वालों का आरोप है कि पति समेत अन्य ससुरारियों ने रुपयों की मांग पूरी न होने पर मारपीट की, जिससे उसकी मृत्यु हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। सीबीगंज के गांव मथुरापुर की चमेली ने पुलिस को बताया कि 24 जून को उनकी पुत्री लक्ष्मी को प्रसव पीड़ा के दौरान महानगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने पुत्री को जन्म दिया। अस्पताल का बिल उन लोगों ने अदा किया। अस्पताल से छुट्टी के बाद उनकी बेटी ससुराल पहुंची तो वे लोग इलाज में खर्च हुए रुपयों की मांग करने लगे। इसको लेकर मारपीट की गई, जिससे लक्ष्मी की हालत बिगड़ गई और उसे दोबारा अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। छह दिन तक चले उपचार के बाद बुधवार को उसकी मौत हो गई। इस मामले में उन्होंने थाने में तहरीर देकर का...