इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
इटावा औरैया, जून 20 -- इटावा। बकेवर कस्बा के ग्राम हर्राजपुरा निवासी 45 वर्षीय अनीता देवी पत्नी जगदीश की इलाज के दौरान शहर के कचौरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने उनकी तबीयत खराब होने पर भर्ती कराया था। बताया गया कि वह किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित थीं और हाथों में संक्रमण भी था। पिछले तीन दिनों से उनका उपचार चल रहा था। परिजनों के अनुसार शनिवार को उपचार के दौरान अचानक अनीता देवी की हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के पुत्र आशीष शर्मा और पुत्री स्वाती ने आरोप लगाया कि उनकी मां को समय पर उचित उपचार नहीं मिल सका। हालांकि परिजनों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार करते हुए बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ घर ले गए। मृतका अपने पीछे भरा-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.