प्रयागराज, फरवरी 16 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मांडा की एक महिला की पिछले दिनों एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला के परिजनों का आरोप है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसके शरीर में गर्भाशय था, लेकिन जब डीएम से शिकायत के बाद टीम ने जांच की तो उसकी रिपोर्ट के अनुसार गर्भाशय गायब था। इससे परेशान परिजनों ने सोमवार को मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल से मुलाकात की और जिसके बाद मंडलायुक्त ने पूरी रिपोर्ट तलब की है। मांडा की प्रतिमा पटेल की 15 अक्तूबर को उपचार के दौरान एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। उनके पति एयरफोर्स में काम करते है। मौत के बाद जब परिजनों ने उपचार पर सवाल उठाया तो प्रतिमा के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चेदानी थी। इसकी शिकायत डीएम मनीष कुमार वर्मा से की गई। डीएम ने सीएमओ डॉ. एके तिव...