गंगापार, जुलाई 2 -- बहरिया थाना क्षेत्र के दोनईया चौराहे पर स्थित एक नर्सिंग होम के संचालक के खिलाफ महिला की मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर बहरिया थाने मे मुकदमा दर्ज किया गया है। वर्ष 2021 में इलाज के दौरान हुई महिला की मौत के बाद परिजनों डॉक्टर पर लपरवाही का आरोप लगाया था। मऊआइमा थाना क्षेत्र के बादलपुर गांव निवासी श्यामलाल पुत्र रंग बहादुर ने आरोप लगाया है कि 18 अप्रैल 2021 को उनकी पत्नी कांती देवी की तबीयत खराब हुई थी। इसके बाद 23 अप्रैल 2021 को उन्हें दोनईया चौराहे पर स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां तीन दिन तक इलाज चला। आरोप है कि चिकित्सक ने मासिक धर्म संबंधी समस्या बताकर इलाज शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान लापरवाही बरती गई, जिससे उनकी पत्नी की हालत बिगड़ गई तथा बाद में उन्हें दूसरे अस्पताल के लिए रेफर किया गया, जहां ...