कोडरमा, फरवरी 21 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के मुरकमनाई पंचायत अंतर्गत बरियारडीह स्थित बिरहोर टोला निवासी 28 वर्षीय सुरेंद्र बिरहोर उर्फ लंगरा बिरहोर की मौत इलाज के दौरान रांची में हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र बिरहोर पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। पांच दिन पूर्व ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल में उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से उसे रिम्स भेजा गया। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। शुक्रवार देर रात उसका शव बरियारडीह स्थित बिरहोर कॉलोनी लाया गया। शनिवार सुबह परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। बताया जाता है कि मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके नौ छोटे-छोटे बच्चे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.