छपरा, फरवरी 22 -- 13 गड़खा थाना क्षेत्र के भुईगाव भगवानी छपरा गांव में सड़क हादसे में मजदूर की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन गड़खा, एक संवाददाता। सड़क हादसे में घायल एक अधेड़ की मौत शनिवार को इलाज के दौरान पटना में हो गई। मृतक 50 वर्षीय भूषण साह गड़खा थाना क्षेत्र के भुईगाव भगवानी छपरा गांव निवासी मोहन साह के पुत्र थे। मृतक मजदूरी करने के साथ मछली की खरीद ब्रिक्री करता था। बीते सात फरवरी की रात भूषण ऑटो से कहीं जा रहे थे तभी मुरा पुल हनुमान के पास किसी वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी और फरार हो गया। इस हादसे में भूषण बुरी तरह घायल हो गए थे।उनको इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। वहाँ दो सप्ताह तक इलाज चलने के बाद शनिवार को उनकी मौत हो गई। परिजनों द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया और फिर शव को घर लाया गया। भूषण साह की मौत के बाद से पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.