धनबाद, जून 10 -- बीसीसीएल के बरोरा क्षेत्र अंतर्गत एएमपीसी परियोजना में कार्यरत हीरू महतो नामक कर्मी की मौत इलाज के दौरान मंगलवार को दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में हो गई। दुग्दा पाथर कुल्ही के रहने वाले हीरू ट्रामर मजदूर के पद पर कार्यरत थे। कर्मी की मौत के बाद परिजनों ने शव लेकर बरोरा क्षेत्रीय कार्यालय पहुंच कर मृतक के आश्रित पुत्र को तत्काल प्रोविजनल नियोजन देने की मांग करते हुए धरना दिया। इस दौरान संयुक्त मोर्चा के नेता साथ खड़े दिखे। करीब छह घंटे तक प्रबंधन की ओर से कोई पहल नहीं करने पर मोर्चा नेताआअें ने चक्का जाम की चेतावनी दी। यह भी पढ़ें- ड्यूटी से घर जाने के दौरान हार्ट अटैक से सीसीएलकर्मी की मौत इसके बाद जीएम केके सिंह के हस्तक्षेप पर प्रबंधन ने मोर्चा नेताओं से वार्ता की। मृतक की पत्नी रतनी देवी के आग्रह पर आश्रित पुत्र मनोज...