वाराणसी, जनवरी 4 -- पिंडरा, हिन्दुस्तान संवाद। फूलपुर थाना क्षेत्र के नयेपुर स्थित वर्मा क्लीनिक में इलाज के दौरान बच्चे की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर बाबतपुर- कठिराव मार्ग पर शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने मामला शांत कराया। परिजनों ने डॉक्टर के थाने में तहरीर दी। बीकापुर (बराई) निवासी विनोद राजभर के आठ वर्षीय बेटे पीयूष राजभर को बुखार और पेट दर्द होने पर रविवार सुबह वर्मा क्लिनिक में भर्ती कराया था। परिजनों का कहना है कि इलाज के दौरान सुबह 11 बजे डॉक्टर ने इजेक्शन लगाया। उसके बाद अचानक बच्चे की हालत बिगड़ गई। डॉक्टर अपनी कार से बच्चे को बाबतपुर स्थित नर्सिंग होम ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद बसनी चौराहे पर शव ऑटो रखकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.