इलाज के दौरान पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि के पुत्र की मौत, शोक की लहर
अररिया, मई 4 -- जोकीहाट, (एस)। जोकीहाट प्रखंड के पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि और भगवानपुर निवासी मो कैय्युम के 20 वर्षीय पुत्र अलमाश की इलाज के दौरान मौत हो गयी। सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हुआ था। इस घटना की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अलमाश के असामयिक निधन पर कई गणमान्य लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक प्रकट किया है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पूर्व सांसद सरफराज आलम, पूर्व मंत्री शाहनवाज आलम, मुखिया अफसर आलम और पूर्व मुखिया इमरान साबिर सहित कई अन्य प्रमुख लोग शामिल हैं। सभी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में ईश्वर से परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.