चाईबासा, जनवरी 13 -- चाईबासा। सदर थाना अंतर्गत पुलिस लाइन में रह रहे पुलिस के जवान 51वर्षीय विलयम लकड़ा की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। सोमवार को अचानक उसकी तबीयत अधिक बिगड़ गई, उसे सदर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।जहां इलाज के दौरान सोमवार को रात में मौत हो गई। मृतक जवान गुमला के धनगांव महुआ टोली के रहने वाले थे। मंगलवार को सदर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। घटना की सूचना पाते ही पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान सदर अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव को पैतृक गांव गुमला भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.