इलाज के दौरान परिवार से बिछड़ा युवक लापता, 25 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
गया, जून 7 -- थाना क्षेत्र की बगाही पंचायत के मनियारा गांव निवासी 18 वर्षीय सागर कुमार पिछले 25 दिनों से लापता है। परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है और 12 मई को इलाज के लिए गया शहर ले जाया गया था। इसी दौरान वह परिवार से बिछड़ गया और तब से उसका कोई पता नहीं चल सका है। लापता युवक के पिता नेपाली पासवान ने बताया कि सागर कुमार को गया स्थित एक चिकित्सक के पास इलाज के लिए ले जाया गया था। इलाज के दौरान वह अचानक कहीं चला गया। इसके बाद परिजनों ने गया शहर समेत आसपास के कई क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।घटना के बाद पिता ने चंदौती थाना में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके बावजूद अब तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। बेटे के लापता होने से परिवार के सदस्य काफी चिंतित हैं और उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.