समस्तीपुर, जून 20 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा गांव निवासी जख्मी व्यक्ति केदार राय (62) की इलाज के दौरान शुक्रवार की रात डीएमसीएच दरभंगा में मौत हो गयी। परिजन के मुताबिक शुक्रवार की सुबह में वह साइकिल से अपने घर लौट रहे थे इसी दौरान बाइक सवार युवक ने उन्हें ठोकर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। परिजन इलाज के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। शुक्रवार की देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- सुपौल : पिकअप की ठोकर से घायल बाइक चालक की पांचवें दिन मौत शनिवार की दोपहर बाद मृतक व्यक्ति का शव गांव पहुंचते ही परिजनों के क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। उधर, स्थानीय लोगों ने दुर्घट...