औरैया, अप्रैल 14 -- अयाना, संवाददाता। थाना क्षेत्र में जहरीला पदार्थ निगलने वाली 17 वर्षीय छात्रा की मंगलवार को सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस को छात्रा के पास से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें परिजनों व रिश्तेदारों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है। बताया गया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे छात्रा थाना क्षेत्र में स्कूल जाते समय कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पी गई, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से छात्रा का बैग, सुसाइड नोट, कोल्ड ड्रिंक की बोतल तथा सल्फास के खाली पाउच मिले। पुलिस ने छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हालांकि एंबुलेंस मिलने में करीब 45 मिनट का समय लग गया। बाद में उसे चिचौली ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने ...