संभल, अप्रैल 23 -- तहसील रोड स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार को 15 वर्षीय एक छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। इससे अस्पताल परिसर में हंगामे की स्थिति बनी रही। बदायूं जनपद के गांव औरछी निवासी खिलेंद्र सिंह की पुत्री मोनम कक्षा 9 की छात्रा थी। मंगलवार शाम अचानक सीने और पैरों में दर्द की शिकायत हुई। परिजन उसे तत्काल चंदौसी के तहसील रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार सुबह करीब 10 बजे इलाज के दौरान उसकी हालत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। बेटी की मौत की खबर मिलते ही गुस्साए परिजन अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि समय पर सही उपचार नहीं मिलने के कारण बच्ची की जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.