पीलीभीत, जनवरी 22 -- पूरनपुर। असम हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल सेहरामऊ क्षेत्र के गांव महुआ निवासी मिशन वाजपेई ने आखिरकार उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि 14 जनवरी को असम हाईवे पर गांव गढवाखेड़ा के पास अनियंत्रित गति से आ रहे एक ट्रैक की चपेट में आकर कई लोग घायल हो गए थे। इस हादसे में जोगराजपुर निवासी मोहम्मद बॉक्स सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल महुआ के रहने वाले मिशन वाजपेई का इलाज बरेली के भोजीपुरा स्थित राम मूर्ति अस्पताल में चल रहा था। हालत में सुधार न होने पर सोमवार रात उन्होंने भी दम तोड़ दिया। इसके साथ ही ह...