फतेहपुर, अप्रैल 4 -- बहुआ। कस्बे के समीप मेवली मोड़ के पास शुक्रवार शाम को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी। जिसमें चार लोग घायल हो गए थे। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शनिवार को एक युवक की मौत हो गई। 32 वर्षीय दीपक तिवारी निवासी शाह, अन्नू पुत्री कैलाश निवासी सिंघाव के साथ बाइक से शाह की ओर जा रहे थे। तभी सामने से बहुआ की ओर से सिंघाव जा रहे अमित पुत्र लक्ष्मी व कल्लू पुत्र मनोज निवासी कन्हैया नगर, बहुआ की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान कल्लू पटेल की मौत हो गई है। वह ट्रक चालक था। कल्लू की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.