रामपुर, मई 4 -- सवा दो माह पूर्व बाइक सवार व्यक्ति ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए पिता पुत्र की बाइक में टक्कर मारकर घायल कर दिया था। जिसमें घायल पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि पुत्र का इलाज चल रहा है। मृतक की पत्नी ने बाइक चालक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना क्षेत्र के ग्राम मंझरा मुवाना निवासी सुनीता के पति प्रताप सिंह और पुत्र गौरव कुमार दोनों बीस फरवरी को ग्राम सरकथल से वापस अपने ग्राम मंझरा मुवाना के लिए बाइक से आ रहें थे। जैसे पिता पुत्र मुरादाबाद बाजपुर मॉर्ग पर चूड़ामणि के सामने पहुंचे तो, थाना क्षेत्र के ग्राम कसिया कुंडा निवासी बाइक चालक राजपाल सिंह ने पिता पुत्र की बाइक में जोरदार टक्कर मार कर दोनों को घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत घायल पिता पुत्रों को अस्पताल में भर्त...