हरदोई, फरवरी 26 -- सुरसा। सहिमापुर गांव की एक गर्भवती विवाहिता की लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की है। सहिमापुर निवासी सुरेश के अनुसार, उसकी पत्नी पिंकी देवी गर्भवती थी। तबीयत बिगड़ने पर उसे लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं मृतका के पिता राजाराम निवासी बभ्नाखेड़ा थाना बघौली ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट की गई। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उन्होंने मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.