रायबरेली, अगस्त 25 -- रायबरेली,संवाददाता। बीते कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच संक्रमण बीमारियों ने पांव पसराना शुरु कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती एक किशोरी व महिला की मौत हो गई। जबकि बीस मरीजों को अलग-अलग वार्डो में भर्ती किया गया। मंगलवार की सुबह अस्पताल के पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी व पैथोलॉजी लैब के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। डॉक्टरों ने इलाज किया। इसमें करीब बीस मरीजों को जांच व इलाज के लिए भर्ती किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...