नवादा, मार्च 2 -- सिरदला, एक संवाददाता सिरदला प्रखंड के चमोथा हार्ट लौंद निवासी भारतीय वायु सेना के जवान संजय कुमार का 28 फरवरी को पटना में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 2004 में एयर फोर्स में भर्ती हुए थे और वर्तमान में बेंगलुरु में पदस्थापित थे। कुछ समय से वे अस्वस्थ चल रहे थे और गया में उनका इलाज चल रहा था। स्थिति बिगड़ने पर उन्हें पटना रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। संजय कुमार स्व. अनिल पंडित के पुत्र थे। अपने पीछे वे पत्नी सिंपी कुमारी, 13 वर्षीय पुत्र और 8 वर्षीय पुत्री को छोड़ गए हैं। जवान के असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की खबर मिलते ही गांव चमोथा सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार की रात उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव चमोथा लाया गया। रविवार को पूरे सम्म...