गुमला, मई 7 -- गुमला, प्रतिनिधि। रामगढ़ जिला के लइयो पिकेट में पदस्थापित एएसआई सह बिशुनपुर प्रखंड के गुरदरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बलातू गांव निवासी 51 वर्षीय लल्लु उरांव का गुरुवार को सदर अस्पताल गुमला में इलाज के दौरान निधन हो गया। परिजनों ने बताया कि फरवरी में ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद वे घर लौट आए थे। जांच में उन्हें शुगर की बीमारी होने की जानकारी मिली। इसी दौरान उनके दाहिने पैर की एड़ी में गंभीर जख्म हो गया, जिससे उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। बेहतर इलाज के लिए 28 अप्रैल को उन्हें गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आईसीयू में रखा गया था। गुरुवार की अहले सुबह करीब चार बजे इलाज के क्रम में उन्होंने अंतिम सांस ली।घटना की सूचना मिलने पर गुमला पुलिस की ओर से एएसआई अरविंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.