सुल्तानपुर, मार्च 27 -- सीओ सिटी ने घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि,दिया कंधा कुड़वार, संवाददाता। बीते दिनों तबियत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती आरक्षी की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। आरक्षी की मौत की सूचना पर पुलिस कर्मियों ने श्रद्धांजलि देते हुए शव को कंधा देकर अंतिम विदाई दी।बता दे कि स्थानीय थाना क्षेत्र के मडहा गांव निवासी कपिल दूबे (35) पुत्र प्रेम शंकर दूबे सीतापुर जिले के तंबौर थाने के दलपतपुर चौकी पर तैनात थे। 21 मार्च को ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब होने पर उन्हें साथी पुलिस कर्मियों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए पीजीआई लखनऊ पहुंचाया गया। इलाज के दौरान गुरुवार को आरक्षी की मौत हो गई। मौत की सूचना पर उनके परिवार में कोहराम मच गया। मृतक सिपाही 2018 बैच का था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.