हाजीपुर, मार्च 16 -- पातेपुर । संवाद सूत्र थाना क्षेत्र के नगर पंचायत में दो दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने हनुमान चौक पर शव रखकर मुआवजे की मांग की। मौके पर पहुंचे अपर थानाध्यक्ष मनोज पांडे समेत अन्य लोगों ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम कराने हेतु हाजीपुर भेज दिया। पुलिस ने ठोकर मारकर भाग रहे बाइक को जब्त किया था। मिली जानकारी के अनुसार पातेपुर थाना क्षेत्र के ब्लॉक के नजदीक तेज बाइक के ठोकर से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के बरहमपुर गांव निवासी 60 वर्षीय कारी राय पिता स्व. जुगल राय के रूप में हुई। कारी राय को दो दिन पूर्व ब्लॉक के समीप बाइक से ठोकर लग गईथी। आक्रोशित लोगों ने मोटर साइकिल को पकड़ पुलिस को सौंप दिया थ...