जामताड़ा, मार्च 5 -- इलाज के दौरान अज्ञात वृद्ध की मौत, पहचान नहीं होने से शव सुरक्षित जामताड़ा,प्रतिनिधि।जामताड़ा शहर में सड़क किनारे बेसुध हालत में मिले एक अज्ञात वृद्ध की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। इसके कारण उसका शव सदर अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस और अस्पताल प्रशासन मृतक की शिनाख्त कराने में जुटे हुए हैं। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले शहर के सड़क किनारे बुजुर्ग को अचेत अवस्था में देखकर स्थानीय लोगों ने उसे उठाकर जामताड़ा सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि पिछले एक वर्ष के दौरान भी कई बार उक्त बुजुर्ग को बेसुध अवस्था में लोगों द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि तब स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद वह अस्पताल से चुपके स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.