सीवान, मई 7 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। पूर्व एमएलसी व भाजपा नेता मनोज सिंह के बहनोई चन्दन सिंह की बुधवार को पटना में इलाज क्रम में मौत हो गयी। पहले इकलौते पुत्र हर्ष सिंह की मौत और अब बाद में पिता चन्दन सिंह की मौत के बाद परिवार अब पूरी तरह टूट चुका है। मौत की खबर सुनने के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है और पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाने की तैयारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- तिलक समारोह में युवक पर चाकू से हमला, पीएमसीएच में मौतघटना का विवरण गौरतलब है कि हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी पूर्व एमएलसी भाजपा नेता की भगिनी का तिलक समारोह था। इस अवसर पर वह आंदर ढ़ाला स्थित अपने भगिनी के घर पर आए थे। इस दौरान एक सफेद कार आयी और सड़क किनारे खड़ी उनके बहनोई की थार गाड़ी में धक्का मार दी। इस घटना के बाद इनके बहनोई आशुतोष कुमार चन्दन, भांजा ह...