कुशीनगर, जून 7 -- खड्डा/बरवारतनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने एसपी केशव कुमार व सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव के साथ खड्डा ब्लॉक के ग्राम कोपजंगल स्थित वृहद निराश्रित पशु आश्रय केन्द्र का निरीक्षण किये। उन्होंने पशुओं के समुचित रख-रखाव , हरे चारे के इंतजाम आदि की जानकारी ली।शनिवार की दोपहर खड्डा क्षेत्र के कोपजंगल स्थित बृहद गौशाला पहुंचे डीएम व एसपी ने गौवंशो के रख-रखाव और उनकी संख्या आदि की जानकारी ली, जहां बीडीओ अनिल राय ने गौशाला में कुल 395 पशु मौजूद होने की बात कही। इस दौरान उन्होंने बीमार पशुओं का समय से इलाज करने के साथ उनका टीकाकरण करने का पशु चिकित्सकों को निर्देश दिया। वहीं चारे की उपलब्धता की जांच में पांच गोदामों में भूसा व पर्याप्त मात्रा में हरा चारा मौजूद पाया गया। तालाब में पशुओं के पीने के पानी की उपलब्धता भ...