इलाज की नई तकनीक से कैंसर का मुकाबला आसान
लखनऊ, मई 30 -- कैंसर के इलाज में एंटीबॉडी-ड्रग कंजुगेट (एडीसी) तकनीक नई उम्मीद बनकर उभरी है। यह आधुनिक इलाज की पद्धति शरीर के कई अंगों में होने वाले कैंसर के इलाज में प्रभावी साबित हो रही है। इस तकनीक में कैंसर कोशिकाओं को पहचानने वाली विशेष एंटीबॉडी के साथ कैंसर-रोधी दवा को जोड़ा जाता है। जिससे कैंसर का मुकाबला करना आसान हो जाता है। यह जानकारी केजीएमयू रेडियोथेरेपी विभाग के डॉ. सुधीर सिंह ने दी। केजीएमयू कलाम सेंटर में जार्जियन एल्युमिनाई एसोसिएशन की तरफ से कार्यशाला हुई। कार्यशाला की आयोजक सचिव डॉ. सुधीर सिंह ने कहा कि एंटीबॉडी सीधे कैंसर कोशिकाओं तक पहुंचकर दवा पहुंचाती है, जिससे दवा का असर अधिक सटीक तरीके से कैंसर पर होता है। इससे स्वस्थ कोशिकाओं को अपेक्षाकृत कम नुकसान पहुंचता है। इलाज अधिक प्रभावी बनता है। उन्होंने कहा कि स्तन, फेफड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.