उन्नाव, मई 24 -- उन्नाव, संवाददाता। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को उपचार देने के उद्देश्य से हर रविवार जनपद की सभी 48 पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता है। शासन ने मेले में मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से सभी केंद्रों पर डॉक्टर और स्टॉफ को तय समय पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही प्रचंड गर्मी से मरीजों के बचाव के लिए सभी केंद्रों पर बचाव के आवश्यक इंतजाम भी करने हैं। रविवार को आपके अपने अखबार हिंदुस्तान की टीम ने आरोग्य मेले का रियलिटी चेक करने के लिए जनपद के अलग‑अलग पांच प्राथमिक केंद्रों की पड़ताल की तो चौंकाने वाली हकीकत सामने आई। यह भी पढ़ें- पांच घंटे में सिर्फ एक मरीज का पंजीकरण, लैब कर्मी को मरीज बनाकर खिंचवाई फोटो सुबह से तेज धूप और 40 डिग्री के करीब तापमान के बीच प...