चाईबासा, अप्रैल 10 -- चाईबासा, संवाददाता। चाईबासा में 8 अप्रैल की रात्रि में जिस युवती को चाकू मारा गया, चाईबासा में ब्लड नहीं मिलने से उसके इलाज का बिल एक लाख से अधिक हो गया है। युवती के गरीब माता-पिता के लिए यह एक बड़ा संकट है। गुरुवार को युवती के परिजनों ने चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश से सम्पर्क साधा। वे शहर से बाहर हैं। उन्होंने उपायुक्त चन्दन कुमार से सम्पर्क कर मामले की जानकारी दी। उपायुक्त ने मानवीय आधार पर अपने स्तर से युवती के परिजनों को राहत पहुंचाने की कार्रवाई शुरू की। युवती के पिता ई-रिक्शा चलाते हैं और युवती खुद ट्यूशन पढ़ा कर परिवार को सहयोग करती थी। नप अध्यक्ष ने सिविल सर्जन से वार्ता कर ब्लड बैंक की स्थिति में सुधारने का अनुरोध किया और इसमें हर सम्भव सहयोग देने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.