गढ़वा, नवम्बर 15 -- गढ़वा। जिलांतर्गत कांडी प्रखंड के चोका गांव निवासी रमेश चंद्र दुबे 13 नवंबर को ठगी का शिकार हो गए। वह रांची में ईलाज कराने के लिए गए थे। काठीटांड़ रांची में एटीएम में खाते का बैंलेंस चेक करने गए थे। भुक्तभोगी ने बताया कि इस दौरान एक अंजान लड़का एटीएम के अंदर प्रवेश किया और बोला की अंकल आप गलत एटीएम लगा रहे हैं। उसके बाद वह उनका एटीएम निकालकर अपना एटीएम लगा लिया। फिर वह वहां से निकल गया। उसके बाद बैंक से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर पैसा निकासी का मैसेज आया। उस दौरान अलग-अलग रकम मिलाकर 30 हजार रुपये की निकासी कर ली गई। भुक्तभोगी ने उसकी शिकायत साईबर थाना व रातु काठीटांड़ थाना में लिखित रूप से की है। वहीं जोचोपरांत कार्रवाई करने की मांग पुलिस प्रशासन से की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.