पलामू, अप्रैल 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले की चैनपुर थाना क्षेत्र के लोहरसीमी गांव में गुरुवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोपेड सवार वृद्ध की मौत हो गई है। मृतक की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र की नावाडीह पंचायत के बेनीडीह गांव निवासी 63 वर्षीय मुनीफ मियां के रूप में की गई है। वह बेटे के साथ इलाज कराने मेदिनीनगर आ रहे थे। मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच स्थित टीओपी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। एमआरएमसीएच स्थित प्रभारी टीओपी प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के पुत्र रबे आलम के अनुसार गुरुवार की सुबह में वह अपने पिता को मोपेड पर बैठाकर इलाज कराने के लिए मेदिनीनगर आ रहा था। चैनपुर थाना क्षेत्र के लोहरसीमी गांव में वे लोग तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। अनियंत्रित ट्रैक्टर से धक्का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.