इलाज कराने गया परिवार, लाखों की चोरी
हरदोई, मई 14 -- संडीला। कोतवाली क्षेत्र के ककरहिया मजरा मंडोली गांव में परिवार के इलाज के लिए लखनऊ जाने के दौरान घर में चोरी की बड़ी वारदात का आरोप सामने आया है। पीड़ित ने गांव के चार लोगों को नामजद करते हुए कोतवाली में तहरीर देकर अनाज, जेवरात और घरेलू सामान चोरी किए जाने की शिकायत की है। गांव निवासी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के कैसरबाग डिपो में बस चालक हैं। बीमारी के कारण वह अपनी मां और दो बहनों के साथ लखनऊ के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज कराने गए थे। इसी दौरान गांव से सूचना मिली कि उनके घर के ताले टूटे हुए हैं। घर पहुंचने पर देखा कि करीब 22 कुंतल गेहूं, दो कुंतल सरसों, दो कुंतल चावल-दाल, बड़ी मात्रा में घरेलू सामान और पीतल के बर्तन गायब थे। इसके अलावा बक्से में रखे सोने-चांदी के जेवरात तथा 12 च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.