बिहारशरीफ, जनवरी 20 -- नालंदा थाना क्षेत्र के तुलसी बिगहा गांव में हुई घटना फोटो: नालंदा 01 : नालंदा के तुलसी बिगहा गांव में चोरी के बाद बिखरे सामान। नालंदा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के तुलसी बिगहा गांव में अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर करीब आठ लाख रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित निवास कुमार बीते 11 जनवरी को परिवार के साथ इलाज के लिए बाहर गए थे। रविवार देर शाम जब परिवार घर लौटा, तो कमरों के ताले टूटे और सामान बिखरा देख दंग रह गया। चोर छत के रास्ते दाखिल हुए और अलमारी व बक्से तोड़कर कीमती सामान चुरा ले गए। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस गश्ती दल ने घटनास्थल का मुआयना किया है और मामले की छानबीन जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.