इलाज कराने आए थे, मौत से सामना हो गया; मालवीय नगर अग्निकांड पर चश्मदीदों ने क्या बताया
नई दिल्ली, जून 3 -- Delhi Malviya Nagar Fire: साउथ दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में बुधवार को भीषण आग लगने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। 40 से अधिक हताहत हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में मुख्य रूप से मध्य एशिया और अफ्रीका के कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस बी एंड बी इमारत में आग लगी, वहां ज्यादातर वे लोग ठहरते थे जो पास के मैक्स अस्पताल में इलाज के लिए आए होते थे और रहने की जगह तलाश रहे होते थे। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग किसी तरह अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहे थे। कई स्थानीय लोग भी मदद को आगे आए। दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुख्य अधिकारी एके मलिक ने बताया कि हमें सुबह करीब 8:50 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। शुरुआत में सात दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। बाद में जैसे-ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.