इलाज कराकर लौट रहे थे दंपती जख्मी, पत्नी की मौत
सीवान, अगस्त 8 -- पचरुखी, एक संवाददाता। सराय थाना क्षेत्र के निजामपुर और सहलौर के बीच शुक्रवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब तेज बारिश के दौरान एक डंपर ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
घायलों का इलाज घायल पति का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सुरौली थाना क्षेत्र के सिवई गांव निवासी अफसाना खातून के रूप में हुई है। वहीं घायल पति अब्दुल हमीद का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।
दंपती की यात्रा घायल अब्दुल हमीद ने बताया कि उनकी पत्नी का इलाज छपरा जिले के मढ़ौरा में चल रहा था। दंपती होम्योपैथी की दवा लेकर बाइक से अपने घर लौट रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.