बदायूं, अगस्त 5 -- उसावां, संवाददाता। इलाज के बाद सैफई मेडिकल कॉलेज से घर लाई गई एक विवाहिता की कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। विवाहिता के मायके वालों ने पहले से दर्ज दहेज उत्पीड़न और मारपीट के मुकदमे का भी जिक्र किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है। मामला उसावां थाना क्षेत्र के गांव पचदियोरा दीवान नगर का है। गांव के ग्राम प्रधान जयवीर सिंह ने बताया कि उनकी 23 वर्षीय बेटी प्रियंका की शादी चार अप्रैल 2025 को सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के नेकपुर मोहल्ला निवासी अनमोल पुत्र सौदान सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करता था। 29 मार्च 2026 को प्रियंका के साथ मारपीट कर गर्भवती हालत में मायके छोड़ दिया गया। इसके बाद परिजनों ने उसका इलाज बदायूं औ...