लखनऊ, सितम्बर 5 -- चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान और रायबरेली एम्स के बीच समझौता हुआ है। दोनों संस्थानों ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इसका मकसद कैंसर इलाज, शोध और प्रशिक्षण को मजबूत करना है। एमओयू पर कैंसर संस्थान के निदेशक डॉ. एमएलबी भट्ट और एम्स रायबरेली की कार्यकारी निदेशक डॉ. अमिता जैन ने हस्ताक्षर किए। दोनों संस्थान कैंसर की रोकथाम पर साथ काम करेंगे। जल्द जांच और बेहतर इलाज पर भी जोर रहेगा। दोनों संस्थान संयुक्त शोध परियोजनाएं शुरू करेंगे। कैंसर के नए इलाज विकसित करने पर काम होगा। नई तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे कैंसर की जल्द पहचान में मदद मिलेगी। डॉ. भट्ट ने बताया कि एमओयू के तहत डॉक्टरों और वैज्ञानिकों का आदान-प्रदान होगा। शोधार्थियों को भी प्रशिक्षण मिलेगा। दोनों संस्थान अपनी विशेषज्ञता साझा क...