कानपुर, मार्च 2 -- कानपुर दक्षिण। गुजैनी में गुंडा एक्ट में जिला बदर किया गया आरोपी इलाके में घूमकर धौंस जमाता घूम रहा था। पुलिस ने उसे पकड़कर जेल भेज दिया है। डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी ने बताया कि बर्रा आठ कच्ची बस्ती निवासी मोहित उर्फ नन्हू शातिर बदमाश है। उस पर मारपीट, छेड़खानी, आबकारी एक्ट से जुड़े मुकदमे दर्ज हैं, जिसके बाद उस पर गुंडा एक्ट पर कार्रवाई कर छह माह के लिए जिला बदर किया गया था। हालांकि पुलिस को सूचना हुई कि वह इलाके में ही घूम रहा है, जिसके बाद रविवार को उसे पकड़कर सोमवार को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...