प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 27 -- इलाके में रसोई गैस की मारामारी खत्म नहीं हो रही है। पहले लोग गैस बुकिंग कराने को गैस एजेन्सी का चक्कर लगाते हैं फिर सिलेंडर पाने के लिए गोदाम का। गैस की किल्लत ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है। गैस सिलेंडर के लिए लोग भटकने को मजबूर हैं। खाड़ी में चल रहे युद्ध का असर इलाके के उपभोक्ताओं पर तेजी से पड़ा है। गैस की मांग अधिक होने, आपूर्ति कम होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पहले गैस उपभोक्ता घर बैठे मोबाइल से गैस बुक करते, दूसरे दिन घर पर गैस पहुंच जाती। अब उपभोक्ता पासबुक, आधार कार्ड लेकर एजेन्सी के आफिस का चक्कर लगा रहे हैं। गैस बुक करने को घंटों कतार में लगना पड़ रहा है। गैस बुंकिग होने के बाद भी हफ्तों लोगों को गैस नहीं मिल पा रही है जिससे लोग परेशान हैं। इलाके के शिव शंकर मौर्य, अशोक कुमार ने एक...