इलाके के विकास को डीएम से मिले पूर्व मंत्री
मुजफ्फरपुर, जुलाई 4 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी ने शुक्रवार को मुजफ्फरपुर के नए डीएम कुमार गौरव से मुलाकात की। इस दौरान कांटी विधानसभा क्षेत्र सहित जिले से जुड़े विभिन्न जनहित व विकासात्मक विषयों पर चर्चा की। पूर्व मंत्री ने क्षेत्र में आधारभूत संरचना के विकास, जनसुविधाओं के विस्तार, विभिन्न विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा। डीएम ने जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक पहल और प्रशासन की संवेदनशील एवं सक्रिय भूमिका का भरोसा दिलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.