इलहाम के बाद अब अर्शी खातून की जमानत मंजूर
पीलीभीत, मार्च 29 -- जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के चर्चित वित्तीय अनियमितता प्रकरण में नामजद इल्हाम उर्र हमान शम्सी की पत्नी अर्शी खातून को सत्र न्यायालय से राहत मिल गई है। वह 19 फरवरी 2026 से जिला कारागार में निरुद्ध थीं। उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए अदालत ने रिहाई के आदेश जारी कर दिए हैं। गौरतलब है कि सदर कोतवाली में दर्ज एक करोड़ रुपए से अधिक की वित्तीय अनियमितता के मामले में इल्हाम उर्रहमान शम्सी व उनकी पत्नी अर्शी खातून को अभियुक्त बनाया गया था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए अर्शी को फरवरी माह में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तब से वह लगातार जिला जेल में बंद थीं। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के तर्कों को स्वीकार करते हुए सत्र न्यायाधीश ने अर्शी खातून की जमानत मंजूर कर ली है। उन्हें दो स्थानीय और विश्वसनीय जमानतदारो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.