इलहाम की तीसरी पत्नी की जमानत मंजूर
पीलीभीत, मई 31 -- पीलीभीत। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के चर्चित घोटाले में जेल गई मुख्य आरोपी इलहाम शम्सी की तीसरी पत्नी अजरा खान की जमानत मंजूर हो गई। इससे उसकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। बता दें कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में ट्रेजरी के माध्यम से हुए करोड़ों रुपयों के चर्चित घोटाले में विवेचना के दौरान सामने आई सात महिलाओं को एक मई 2026 को कोर्ट में पेश किया था। वहां से सभी को जेल भेजा गया था। जिला एवं सत्र न्यायालय में दाखिल जमानत याचिका पर सुनवाई की गई। अदालत ने प्रकरण की गंभीरता और तथ्यों पर विचार करने के बाद इस मामले की आरोपी अजरा खान की जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया है। यह भी पढ़ें- आरोपितों की जमानत याचिका खारिज यह भी पढ़ें- मनीषा वाघमारे की याचिका पर सीबीआई को नोटिस यह भी पढ़ें- सरकारी दफ्तर आदेश बेचने की दुकान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.