लखनऊ, मार्च 20 -- डायवर्जन लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाताईद पर लखनऊ समेत शहर की विभिन्न मस्जिदों में सुबह छह बजे से नमाज अदा की जाएगी। नमाज समाप्ति तक काफी संख्या में भीड़ जुटने की संभावना रहती हैं। यातायात विभाग ने 11 मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था लागू की है, जिसके तहत वाहन सवार डायवर्जन मार्ग से आवागमन कर सकते हैं। इसके अलावा शिया समुदाय की ओर से नवरोज भी शनिवार को मनाया जाएगा। इस दौरान दोपहर ढाई बजे तक चार जगहों पर रास्ता बदला रहेगा। किसी प्रकार की परेशानी पर ट्रैफिक कंट्रोल रूम का नंबर 9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।इन मार्गों पर वाहन नहीं जा सकेंगेमिल एरिया से बुलाकी अड्डा की ओरलाल माधव तिराहे से ईदगाह की ओरनाका व यहियागंज से ऐशबाग की ओररकाबगंज चौराहे से नक्खास की ओरऐशबाग चौकी से ईदगाह की ओरइधर से वाहन जा सकेंगेमेडिकल कालेज से ...