मथुरा, अप्रैल 29 -- आकाश सिम्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने मां भगवती सेवा सदन इरौली-जुन्नारदार मांट में नि:शुल्क मल्टी सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इसमें डॉ. वीपी शर्मा, प्रधान डिम्पी शर्मा, प्रधान प्रत्याशी बंटू उपाध्याय, रिंकू शर्मा एवं कन्हैया का सहयोग रहा। इस हेल्थ कैम्प में वरिष्ठ किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष शर्मा, ऑर्थोपेडिक एंड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. एके पाठक, इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. दाऊदयाल त्यागी, वरिष्ठ नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. शिखा सिंह शर्मा ने करीब 300 से अधिक लोगों को नि:शुल्क परामर्श दिया एवं नि:शुल्क दवा वितरण भी किया। इसके साथ ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर आदि जाँचें नि:शुल्क की गई। कैम्प में नीलम, सुखदेव आजाद, रितेश शर्मा, विशेष चतुर्वेदी, जया, जितेंद्र सिंह, ट्विंकल, नरेन्द्र, मनोज गहलोत, वसंत आदि उपस्थ...