वाराणसी, मार्च 22 -- वाराणसी। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुरिंदर सिंह ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान-दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (इरी-आइसार्क) का भ्रमण किया। उन्होंने दोनों संस्थाओं के बीच साझा शैक्षणिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। डॉ. सुरिंदर सिंह ने अपनी टीम के साथ आइसार्क की उन्नत अनुसंधान सुविधाओं और प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया। इसके पश्चात वैज्ञानिकों से संवाद करते हुए कहा कि शैक्षणिक संस्थानों और अनुसंधान संगठनों के बीच सहयोग से छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान और जमीनी अनुभव प्राप्त करने में सहायता मिलती है। फसल सुधार, कृषि यंत्रीकरण, डिजिटल कृषि और टिकाऊ खेती आदि विषयों पर चल रहे कार्यों से भी अपडेट हुए। उन्होंने कृषि एवं अनुसंधान के क्षेत्र में आइसार्क के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.