मुंगेर, अप्रैल 3 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। भारतीय रेल यांत्रिक एवं विद्युत अभियांत्रिकी संस्थान (इरिमी), जमालपुर में दो दिवसीय 'मिशन कर्मयोगी-साधना सप्ताह' विशेष लर्निंग कैम्पेन का आयोजन गुरुवार को समारोहपूर्वक प्रारंभ हुआ। यह कार्यक्रम इरिमी के महानिदेशक अनिमेष कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है। मौके पर महानिदेशक ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम कर्मचारियों और अधिकारियों को निरंतर सीखने के लिए प्रेरित करते हैं और भारतीय रेल की गुणवत्ता एवं उत्कृष्टता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक साबित होते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से अपील की कि वे इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं और अर्जित ज्ञान को अपने कार्यक्षेत्र में प्रभावी रूप से लागू करें।यह कैम्पेन क्षमता निर्माण आयोग, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी ) तथा 'कर्मयोगी भ...