मुंगेर, फरवरी 15 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। मोदी सरकार के सपनों के ट्रेन को गति एवं रफ्तार देने में जमालपुर का इरिमी लगातार सक्रिय है। यह बात ह बात इरिमी के दो दिवसीय स्थापना दिवस समारोह के दूसरे दिन रेल महाप्रबंधक चेन्नई यू सुब्बाराव, रायबरेली व कपूरथला के महाप्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से कहीं। कहा कि जिस तरह वंदे भारत ट्रेन की स्पीड को बढ़ाने के लिए पटना आईआईटी के साथ मिलकर रेल में अपनी भूमिका को प्रदर्शित करने का काम इरिमी जमालपुर ने किया है इससे सब पता चलता है कि आने वाले दिनों में बुलेट ट्रेन की रफ्तार को भी हम लोग सफलता पूर्वक भारतीय रेल में तय करेंगे। वहीं भारतीय रेल में एएआई का उपयोग करके रणनीति नेतृत्व कैसे किया जाए इस पर व्याख्यान केसी लाल मेमोरियल सत्र के दौरान पूर्व आई आरएसएमइ ऋतुराज वर्मा ने दी। वहीं इरिमी के म...